पिथौरागढ़: 15 साल की बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो जाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

दिनाँक-16.11.2021 को वादी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त मोहित नितवाल के विरुद्ध, अपनी केटीएम मोटरसाइकिल UK05D 4216 को तेजी व लापरवाही से चलाकर एक 15 साल की बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो जाने के सम्बन्ध में धारा- 279/338 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय पूनिया द्वारा की जा रही थी।

रामलीला मैदान पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा दौराने विवेचना सुरागसी पतारसी कर दिनाँक- 21/11/2021 को समय- 20:30 बजे अभियुक्त मोहित नितवाल पुत्र श्री विरेन्द्र सिंह नितवाल, निवासी- टेलीफोन एक्सचेंज पिथौरागढ़, हाल निवासी- C/ O रघुवीर मर्तोलिया, पंचाचूली कॉलोनी कटघरिया हल्द्वानी उम्र 18 वर्ष, को रामलीला मैदान पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसे आज दिनाँक- 22/11/2021 को माननीय न्यायालय में पेश कर बाद रिमांड न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तारी टीम-

उ0नि0 संजय पूनिया, कोतवाली पिथौरागढ़,
कानि0 92 CP नरेश बोरा शामिल रहे ।