पिथौरागढ़ नगर के दौला वार्ड में आतंक का पर्याय बन चुके आवारा सांड को पकड़कर नगरपालिका ने लोगों को राहत दी है।
सांड को पकड़ने के लिए करनी पड़ी कड़ी मेहनत:
लेकिन सांड को पकड़ने के लिए नगरपालिका को खासी मेहनत करनी पड़ी। आवारा सांड ने निगम कर्मियों को खूब छकाया। करीब छह घंटे पसीना बहाने के बाद नगरपालिका कर्मी उसे पकड़ने में कामयाब हुए।
सांड को भेजा गया गौसदन:
ईओ गोस्वामी ने बताया कि सांड को बड़ाबे स्थित गौसदन भेज दिया है। वहीं सांड के गौसदन भेजे जाने से दौला वार्ड के लोगों ने राहत की सांस ली है। सभासद भावना नगरकोटी सहित अन्य लोगों ने नगरपालिका का आभार जताया है।