पिथौरागढ़: आपातकाल के 48 साल पूरे होने पर भाजपा ने आपातकाल प्रबुद्ध सम्मेलन किया आयोजित, दिखाई इमरजेंसी पर बनी डाक्यूमेंट्री

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। 25 जून 1975 को आपातकाल के 48 साल पूरे होने पर भाजपा ने आपातकाल प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ नेता धरम सिंह भंडारी व पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष प्रेमा सौन ने आपातकाल से जुड़ी यादों का साझा किया। रविवार को आपातकाल प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दीप जलाकर किया।

इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री की गई प्रदर्शित

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भारतीय लोकतंत्र और राजनीतिक के सबसे काला अध्याय 25 जून को लगाया गया आपातकाल था। इस दौरान इमरजेंसी पर बनी डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।

शामिल रहे

कार्यक्रम में पूर्व विधायक चंद्रा पंत,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा सहित अन्य लोग शामिल रहे।