पिथौरागढ़: मुनस्यारी होकरा क्षेत्र में एक बार फिर से हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी अल्टो, 2 शव बरामद

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है मुनस्यारी होकरा क्षेत्र के आस पास एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां अब मुनस्यारी होकरा कांडा सड़क में एक अल्टो कार खाई में गिर गई। जिसमें दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। कार 300 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिरी है। दोनों मृतक बागेश्वर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक स्त्री व एक पुरूष बताया जा रहा है। मंगलवार तड़के इस मार्ग में कार संख्या यूके 06ए एन 5759 में दो लोग यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के गहरी खाई में जाने से रेस्क्यू कार्य में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल से खुशाल सिंह कोरंगा , राम सिंह कोरंगा, मधुवन एन्क्लेव फेस-1, गैस गोदाम रोड, रेशम बाग के नैनीताल पास, कुसूमखेड़ा, हरिपुर नायक, नैनीताल की पुष्टि हुई है।

22 जून को भी जीप हादसे में 10 लोगों की हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सिरी, कफकोट का रहने वाला है। 22 जून को भी इसी सड़क में जीप हादसे में 10लोगों की मौत हो गई थी। उसमें भी सभी बागेश्वर जिले के रहने वाले यात्री थे जो होकरा देवी मंदिर पूजा को जा रहे थे।