दिनाँक- 10.04.2022 को उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह (प्रभारी थानाध्यक्ष गंगोलीहाट) मय हमराह कानि0 नरेन्द्र सिंह व कानि0 प्रकाश चन्द्र के गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत कुन्जनपुर में ड्यूटी में मौजूद थे, जिस दौरान एक वाहन संख्या- UK07F 8164 गंगोलीहाट बाजार से पनार की ओर तेजी से आ रहा था। जिस पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रोककर चालक सीट पर बैठे व्यक्ति से वाहन की तलाशी लेने हेतु कहा गया तो वाहन चालक जो अत्यधिक शराब के नशे में था, द्वारा वाहन की तलाशी नहीं लेने दी तथा पुलिस कर्मियों को गाली- गलौच करते हुए थाने को आग लगाने की धमकी देने लगा।
पुलिस कर्मी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया
वाहन चालक को काफी समझाने का प्रयास किया गया परन्तु वह नहीं माना तथा पुलिस कर्मी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार वाहन चालक भगवान सिंह पुत्र होशियार सिंह, निवासी- कुंजनपुर थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 32 वर्ष के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा 186/332/353/504/506 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त भगवान सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधि0 कर्म0 गण:-
1. उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह, 2. कानि0 कुंवर पाल, 3. का0 हरेन्द्र मेहरा, 4. का0 महेन्द्र सिंह, 5. का0 प्रकाश ।. हाइवे पेट्रोल यूनिट-
1. उ0नि0 रवीन्द्र सिंह पांगती, 2. एच.सी.पी. बाला कुमार, 3. का0 नीरज चंद, 4. का0 संजय कुमार, 5. का0 नीरज बिष्ट।