पिथौरागढ: आज से 19 सीटर यात्री विमान का संचालन हुआ शुरू, आवाजाही आसान

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में सीमांत में 19 सीटर यात्री विमान का आज से संचालन शुरू हो गया है।

यात्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत

जिस पर आज शुक्रवार को देहरादून से यात्रियों को लेकर विमान 12 बजकर 16 मिनट के करीब नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां प्रशासन ने यात्रियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया। बताया कि इससे अब मैदानी क्षेत्र की आवाजाही आसान हो गई है और मिनटों में सफर पूरा होगा।