पिथौरागढ के सीमांत में डीजल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज पंकज जोशी ने जाजरदेवल थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उनकी पोकलैंड से अज्ञात लोगों ने 80 लीटर डीजल की चोरी हुई है।
80 लीटर चोरी हुआ डीजल बरामद:
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भादवि की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तहरीर के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी जेसीबी हेल्पर जमतड़ी निवासी नीरज महर और हल्दू निवासी अर्जुन सिंह को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ डीजल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 411 की वृद्धि की है।
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू:
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भादवि की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम:
टीम में एसआई मनोज पांडे, कांस्टेबल नैन सिंह, संजीत कुमार, मनोज सिंह, अब्दुल खालिद शामिल रहे।