पिथौरागढ़:  डीडीहाट थल मोटर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त,चार महिलाओं की मौत

पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है ।आज दिनांक 12-06-2022 को एक वाहन संख्या UK 02A 6409 कार डीडीहाट थल मोटर मार्ग पर पमतोड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर खाई में गिर गई, जिसमे कुल 6 लोग (4 महिला,2 पुरुष) सवार थे। चारों महिलाओं की मृत्यु हो गई, दो व्यक्ति घायल हो गए ।

तीन साल बाद पूजा के लिए गए थे गांव

बता दें कि सभी महिलाएं एक ही परिवार की थी । और कार हल्द्वानी के रिटायर शिक्षक की बताई जा रही है । सभी लोग लगभग तीन साल बाद पूजा अर्चना के लिए अपने गांव गए थे और वापसी में ये हादसा हो गया ।

मौके पर पहुंची पुलिस

प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट  हिमांशु पंत, थानाध्यक्ष थल, हीरा सिंह डांगी मय थाना डीडीहाट, थाना थल पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी ने घटनास्थल पर पहुंचकर 108 स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया तथा मृतकों की पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

मृतक

1-देवकी देवी पत्नी श्री धन सिंह उम्र 90 वर्ष
2- आशा बसेड़ा पत्नी श्री गोविन्द सिंह उम्र 51 वर्ष
3-देवी पत्नी श्री चंदन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासीगण पुनीगांव पिथौरागढ़
4-तारा देवी पत्नी श्री बलवंत सिंह निवासी मंडल शेरा बागेश्वर उम्र 50 वर्ष

घायल व्यक्ति

1-  चंदन सिंह बसेड़ा पुत्र श्री धन सिंह उम्र 62 वर्ष
2-गोविन्द सिंह पुत्र श्री धन सिंह उम्र 57 वर्ष निवासी गण पुनीगांव पिथौरागढ़