पिथौरागढ़: बारात से वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर

पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है। यहां गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए, 1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुड़ी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बड़ेत घायल हो गए। घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।