पिथौरागढ़: बिना कागजात के अवैध रुप से पत्थर परिवहन करने पर चौकी वड्डा पुलिस ने एक टिप्पर वाहन किया सीज

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 07.02.2022 को उ0नि0 जसवीर सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वड्डा क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान वाहन टिप्पर संख्या- UK05CA 0791 को रोककर चैक किया गया, जिसमें वाहन चालक किशन सिंह सौन निवासी क्वीतड़ जिला पिथौरागढ़, बिना कागजात के अवैध रुप से पत्थर परिवहन कर ले जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को मय अवैध पत्थर के धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 जसवीर सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा,
2. का0 हेम चन्द्र पंत।