पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिथौरागढ़ में भव्य जनसभा को किया संबोधित, 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का किया इनॉगरेशन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आए हैं। जिसमें उनका भव्य स्वागत किया गया।

कुमाऊं दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी

इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश चोटी के सामने हाथ जोड़कर कुछ देर ध्यान भी लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान पारंपरिक पगड़ी और रंगा (शरीर के उपरी हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र) के पारंपरिक परिधान पहने मोदी ने पार्वती कुंड के किनारे स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में आरती की। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी कुमाऊं क्षेत्र के सीमांत गुंजी गांव भी गए। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों से मुलाकात की और स्थानीय उत्पादों और शिल्प की एक प्रदर्शनी भी देखी। इसके बाद वह अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

पीएम ने कहा- यह होगा उत्तराखंड का दशक

इस बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिथौरागढ़ को रवाना हुए। जहां उन्होंने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड के सामर्थ्य को अद्भुत और अतुलनीय बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले उन्हें बाबा केदार के चरणों में बैठकर विश्वास हुआ था कि यह दशक उत्तराखंड का है और आज आदि कैलाश के चरणों में बैठकर फिर विश्वास हुआ है कि उत्तराखंड विकास की नई उंचाइ पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हमने सीमावर्ती गांवों को अंतिम नहीं, बल्कि देश के पहले गांव के तौर पर विकसित करना आरम्भ किया है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत, ऐसे ही सीमावर्ती गांवों का विकास किया जा रहा है। वही ये काम पहले की सरकारों द्वारा भी किया जा सकता था। मगर पहले की सरकारों ने इस डर से बॉर्डर एरिया का विकास नहीं किया कि कहीं शत्रु इसका लाभ उठाकर अंदर ना आ जाए। आज का नया भारत, पहले की सरकारों की इस डरी हुई सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।​​​​​​​

चंद्रयान-3 और एशियन गेम्स पर भी कहीं बात

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ, मतलब आप हट जाओ। उन्होंने कहा, ‘अब मोदी कह रहा है कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे। हम जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘ये साढ़े 13 करोड़ लोग इस बात का उदाहरण हैं कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है।’ इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और चंद्रयान-3 पर भी बात कहीं।

4200 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जिसमें दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ में ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का इनॉगरेशन किया। इन कुल 23 परियोजनाओं से आधारभूत ढ़ांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, खेल, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और औद्योनिकी के क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा।