‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित हुए पीएम नरेंद्र मोदी, दर्ज की यह उपलब्धि

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी को बीते कल शुक्रवार को ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। त्रिनिदाद एंड टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही वह द्वीपीय देश के पहले विदेशी नेता बन गए हैं जिन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नाम अब 25 अंतरराष्ट्रीय सम्मान हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

कहीं यह बात

जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”मैं ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इसे स्वीकार करता हूं।”