उत्तराखंड: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी बहुप्रतीक्षित दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वह बहुप्रतीक्षित दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली की दूरी मात्र 2.5 घंटे में पूरी हो सकेगी। पीएम नरेंद्र मोदी इस मौके पर देहरादून में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए राज्य प्रशासन और भाजपा संगठन एक्टिव मोड में है। अब राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारी में जुट गई है। हालांकि इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शासन ने पूरी हुई योजनाओं का खाका जुटाना शुरू कर दिया है।