सिंगापुर में पीएम वोंग की पार्टी की एतिहासिक जीत, मिला प्रचंड बहुमत, लॉरेंस वोंग जो फिर से बनेंगे सिंगापुर के प्रधानमंत्री

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सिंगापुर आम चुनाव के नतीजे सामने आ गये है। जिसमे पीएम लॉरेंस वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। जिसके बाद अब यह नई सरकार बनाएगी।

स्वतंत्रता के बाद से पीएपी ने सिंगापुर पर किया है शासन 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम लॉरेंस वोंग की पीपुल्स एक्शन पार्टी (PAP) ने शनिवार को सिंगापुर के आम चुनाव में 97 संसदीय सीटों में से 87 सीटें हासिल कर एतिहासिक जीत दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है। यह पीएपी की लगातार 14वें चुनाव में निर्णायक जीत है। 2020 के चुनाव में इसने 83 सीटें जीती थीं। अमेरिकी व्यापार शुल्कों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच वोंग और पीएपी को आम चुनाव से नया जनादेश मिला है। पीएपी सिंगापुर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसने 1965 में स्वतंत्रता के बाद से ही यहां शासन किया है।