अल्मोड़ा : शराब परोस रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत समस्त सीओ/थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है ।
दुकान में  अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने पर 11 पव्वे अंग्रेजी शराब व एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

   दिनांक 07-03-2023 को थाना देघाट पुलिस द्वारा होली पर्व पर चेकिंग के दौरान कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष  पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी ग्राम नगरकोटीया थाना देघाट को खुद की दुकान में  अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने पर 11 पव्वे अंग्रेजी शराब व एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार  किया गया। जिस पर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है

गिरफ्तारी टीम

1  हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
2 हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव