नैनीताल: पुलिस कप्तान प्रहलाद मीणा की कार्यवाही से नशा तस्करों के बने काल, तस्करों की रातों की नींद उड़ी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में अपराध गोष्ठी में सभी थाना, चौकी एवं SOG प्रभारी को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र कंजर बस्ती, पीपल के पेड़ के पास, कलावती बैंकट होल फतेहपुर गुजरौड़ा में छापेमारी की गई। इस दौरान निम्न अभियुक्तों के ठिकानों से घर के बगल में बाहर से रखे बेड के नीचे जमीन में गाड़े प्लास्टिक ड्रम में छुपाकर रखी गई 250 पाऊच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

तलाश जारी

वहीं अरुण आर्या पुत्र हरीश राम, निवासी फतेहपुर गुजरौड़ा, करन आर्या पुत्र हरीश राम, निवासी उपरोक्त अभियुक्त दीवार कूदकर आम के बगीचे की तरफ फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूर्व में भी इनके खिलाफ थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज है। विवेचना उ०नि० वीरेंद्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त करण आर्य के खिलाफ थाने पर Fir no- 198/22 धारा  60 Ex act व Fir no -230/ 24 धारा 60(1)Ex act व अभियुक्त अरुण आर्य के विरुद्ध Fir no-56/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम वFir no 162/22 धारा 60(1) Ex act व Fir no.188/21 धारा 60 (1) ex act व 90/16 धारा 60 आबकारी अधिनियम। यह कार्यवाही नशा तस्करों की हरकतों पर कड़ा प्रहार है। अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उ०नि० नरेंद्र कुमार
2. उ०नि० अविनाश मोर्य
3. अ०उ0नि सूरज सिंह
4. कानि० पूरन सिंह
5. कानि० सीपी परविंदर राणा
6. कानि० सुरेश देवड़ी