लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बन कर सामने आई है। ग्राम सल्ट में शनिवार की रात एक मकान ढह गया । जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई ।
मकान में दबकर बुजुर्ग की मौत
पिछले तीन दिनों से बारिश अपना कहर बरपा रही है । इसी बीच सल्ट से दुखद खबर सामने आई है । यहां अत्यधिक बारिश के चलते मकान में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई । आज दिनांक 10.10.2022 को ग्राम प्रधान पिपना थाना सल्ट को सूचना मिली की गत रात्रि में भारी बारिश होने से ग्राम पीपना मे लछमन सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह अपने मकान में दब गया है ।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मे तत्काल थाना सल्ट पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर लछमन सिंह को निकाला गया जो मृत अवस्था में पाया गया पंचायत नामा भरकर पीएम की कार्यवाही की जा रही है।

