देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 22 जनवरी 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम अयोध्या स्थित अपने दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
देश भर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
जिसकों भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। साथ ही बताया गया है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 48 दिनों तक अयोध्या में भजन समेत धार्मिक गीत बजाएं जाएंगे। इसका उद्देश्य शांति और आत्मिक दिव्यता का वातावरण उत्पन्न करना है। साथ ही देश भर के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।