देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है। इससे आम जनता के जेब पर असर पड़ रहा है। आज फिर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से कोई राहत नहीं है।
पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-
भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज सोमवार 04 अप्रैल को फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहन ईंधनों के दामों में बढ़ोत्तरी की है। उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल जारी है। सोमवार को भी प्रति लीटर 40-40 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। हल्द्वानी में पेट्रोल अब 101.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल का दाम बढ़कर 104.01 रुपये प्रति लीटर हो गया गया है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-
पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।