उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
दी शुभकामनाएं
जिस पर प्रधानमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा पर गहरा भरोसा जताते हुए इसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत, आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विस्तार और सीमांत क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री के इस संदेश की जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि 9 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों से उत्तराखंड का पृथक राज्य के रूप में गठन हुआ था। राज्य स्थापना की वर्षगांठ प्रदेशवासियों के साहस, स्वाभिमान और प्रगति के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय निर्धारित आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में उत्तराखंड लगातार तेज गति से आगे बढ़ रहा है।