स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन एच एस सी बी डब्लू एफ सुपर -300, सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता बने।
लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन
अल्मोड़ा के तिलकपुर वार्ड निवासी लक्ष्य सेन ने दिनांक 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित एच एस बी सी बी डब्लू एफ सुपर 300 सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता और एक बार फिर भारत और उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। लक्ष्य ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में इजरायल के दानिल डुवोवेंको को 21-14,21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया। फिर क्वार्टर फाइनल मैच में अपने ही देश के मैसाम लुवांग मैरबा को 21-8,21-19 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जहां उन्होंने जापान के शोगो ओगवा को 21-8,21-14 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। फाइनल में उन्होंने बेहतरीन खेलते हुए सिंगापुर के जिया हेंग जेशन तेह पर 21-6,21-7 से एकतरफा जीत दर्ज की।
अपने ग्रह जनपद अल्मोड़ा, उत्तराखंड और देश को किया गौरवान्वित
उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डाक्टर अलकनंदा अशोक, सचिव बी एस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, उनके मेंटर प्रकाश पादुकोण, कोच विमल कुमार, सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।