रामनगर (नैनीताल): उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने द्विवर्षीय डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्रों के चारों सेट (Set A, Set B, Set C और Set D) की औपबन्धिक उत्तर-कुंजी जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट
यह परीक्षा 18 नवम्बर 2026 को आयोजित की गई थी। जिसमें परिषद् के सचिव कार्यालय से 23 नवम्बर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थी उत्तर-कुंजी परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट www.ukdeled.com अथवा www.ubse.uk.gov.in पर DEPARTMENTAL EXAM/DELED लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया व अंतिम तिथि
किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में अभ्यर्थी 03 दिसम्बर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति/प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को www.ukdeled.com पर अपनी रजिस्ट्रेशन आई.डी. और पासवर्ड से लॉगिन कर पुष्ट प्रमाणों के साथ आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त प्रत्यावेदन अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया समझने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध User manual for answer key objection देख सकते हैं।