अल्मोड़ा: छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों की लगातार हो रही अनदेखी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।
किया प्रदर्शन
जिस पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन के दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं और धांधलियों ने युवाओं के भविष्य को अधर में लटका दिया है। सरकार समस्याओं का समाधान करने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के बजाय छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है। विरोध जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम भी किया।
सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी लड़ाई- भूपेंद्र सिंह भोज
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का युवा रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है। छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष करेगी और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, यह आंदोलन जारी रहेगा।
रहें शामिल
इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के साथ तारा चन्द्र जोशी, अमर बिष्ट, अमरजीत सिंह भाकुनी, देव सिंह कनवाल, गोपाल चौहान, मनोज वर्मा, मनोज कुमार जोशी, परितोष जोशी, राधा बिष्ट, शोभा जोशी, किरन आर्य, प्रीति बिष्ट, फेमिना खान, जया जोशी, तारा तिवारी, दीप सिंह डांगी, पूरन रौतेला, हीरा सिंह बिष्ट, भैरव गोस्वामी, रोहित रौतेला, बलवंत टम्टा, जगदीश पांडे, देवेंद्र ढेला, संजय रावत, निर्मल रावत, विपुल कार्की, सतीश कुमार, बाल विक्रम सिंह रावत, गजेंद्र सिंह फर्त्याल, मयंक बिष्ट, दीक्षांत जीना, अख्तर हुसैन, दीपेश कांडपाल, राहुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।