शादी के बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, गोवा में हुई ग्रैंड वेडिंग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गये हैं।

गोवा में हुआ शादी समारोह आयोजित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की 21 फरवरी को शादी हुई। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें दोनो की जोड़ी बहुत सुंदर लग रही है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग बीचों के शहर गोवा में हुई। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने मंगलवार 21 फरवरी को गोवा में एक समारोह आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में शादी की। जैकी और रकुल ने दो रीति रिवाज आनंद कारज और सिंधी स्टाइल में शादी की है।  जिसके बाद से लोग उन्हें बधाईयाँ दे रहें हैं।