रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व की पांच सौ मीटर की परिधि में साइलेंस जोन घोषित, क्रिसमस व नए साल के लिए टास्क फोर्स गठित

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिसमस व नए साल के मौके पर होटलों में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ पंहुचती है। जिसमें लोग बाहर राज्यों से उत्तराखंड पंहुचते है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

साइलेंस जोन घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत वन्य जीव संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की पांच सौ मीटर की परिधि में साइलेंस जोन ( शांत क्षेत्र ) घोषित किया है। साथ ही मानक से अधिक शोर होने पर होटल संचालकों पर निर्धारित 10 हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। साइलेंस जोन के मानक के अनुसार सुबह छह बजे से रात दस बजे तक 50 डेसिबल व रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक 40 डेसिबल ही ध्वनि होनी चाहिए। साइलेंस जोन के पालन कराने के लिए शासन की ओर से स्थानीय स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई है।

यह सदस्य शामिल

जिसमें एसडीएम अध्यक्ष, कार्बेट पार्क के वार्डन सचिव व सीओ, जल संस्थान, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।