रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना रामनगर पंहुचे। वह यहां अपने परिवार के साथ पंहुचे।
कॉर्बेट के वन्यजीव व प्रबंधन के बारे में ली जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने कॉर्बेट में बाघ का दीदार किया। साथ ही उन्होंने कॉर्बेट के वन्यजीव व प्रबंधन के बारे में अधिकारियों से जानकारी भी ली। मुख्य न्यायाधीश खन्ना ने कॉर्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर धनगढ़ी का भ्रमण किया। वहां उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के इतिहास, विभिन्न प्रकार के वास स्थल, जिम कॉर्बेट व उनके जीवन से जुड़े घटनाओं की जानकारी ली। रविवार सुबह सफारी के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने 15 से 20 हाथियों का झुंड, हिरण, चीतल, सांभर के साथ ढिकाला चौड़ में बाघ के दीदार किए। वहीं ढिकाला से वापसी के दौरान उन्होंने धनगढ़ी स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि दी। इसके बाद वह दिल्ली को रवाना हो गए।