रामनगर: युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाए यह आरोप

रामनगर से जुड़ी खबर सामने आई है‌। यहा एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जिससे हड़कंप मच गया।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पूछड़ी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला‌। युवक की पहचान गौरव बोरा उम्र 23 साल पुत्र गोपाल बोरा के रूप में हुई है। ग्राम वासियों ने सुबह  इसकी सूचना पुलिस को दी। एसएसआई मनोज नयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टता युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंकाओं है। वहीं मृतक गौरव के पिता गोपाल बोरा ने आशंका जताई है कि उसके पुत्र की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।