रामनगर: 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए क्लर्क गिरफ्तार, वन विभाग में मचा हड़कंप

रामनगर में विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । विजिलेंस की इस कारवाई के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है ।

जानें पूरा मामला

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस साही के कार्यालय में दिनेश कुमार क्लर्क के रूप में कार्यरत है। दिनेश कुमार की पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी । दिनेश कुमार पर निजी खेत मे लगे पेड़ो को काटने की जांच कर अनुमति के लिए संस्तुति देने की जिम्मेदारी थी। बुधवार को हल्द्वानी
विजिलेंस की टीम ने दिनेश कुमार को 12 हजार रुपए लेते हुए रंगे गिरफ्तार किया है । टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है ।

पहले भी पकड़ा गया था कर्मचारी 

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी विभाग से एक कर्मचारी को पकड़ा था। फिलहाल इस कारवाई के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।