रामनगर: पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, एन0आई0 एक्ट के तहत था वांछित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वारण्टी चाँद मोहम्मद पुत्र तस्लीम अहमद, निवासी मकान संख्या 746, वार्ड नंबर 01, छप्पर वाली मस्जिद, खताड़ी, रामनगर, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसे विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अभियुक्त फौजदारी वाद संख्या 45/24, धारा 138 एन0आई0 एक्ट के तहत वांछित था।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक गणेश जोशी
2- हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
3- कांस्टेबल विपिन शर्मा