कॉर्बेट नेशनल पार्क के धनगढ़ी से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बाघ ने एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बाघ ने मजदूर पर किया हमला
जानकारी के अनुसार इन दिनों धनगढ़ी इलाके में सड़क मानसून के मद्देनजर सड़क पर जाल लगाने का काम चल रहा है । बुधवार को उत्तर प्रदेश निवासी खलिल नाम का व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ काम पर लगा हुआ था । तभी अचानक बाघ ने मजदूर पर हमला कर दिया । बाघ खलील को घसीट कर जंगल की ओर ले गया । अन्य मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारीयों व कर्मचारियों को दी । इसके बाद आस पास की खोज की गई तो मजदूर का शव जंगल में पड़ा हुआ मिला ।
मौके पर पहुंचीं पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।