रामनगर: कल से आयोजित होंगी उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, जानें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों की कल‌ से प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होने वाली है।

फरवरी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं कल‌ 16 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं देंगे। इसके लिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च तक चलेंगी।