रानीखेत में पिलखोली स्थित स्टेट ऐलोपैथिक डिस्पेंसरी की छत अचानक गिर गई। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई।
चीड़ का पेड़ गिरने से छत टूटी-
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को ऐलोपैथिक डिस्पेंसरी की छत पर सोमवार दोपहर अचानक चीड़ का सूखा पेड़ गिर गया। इससे छत टूट गई। इसकी चपेट में उपचार के लिए पहुंची दो महिलाएं आ गयी। जो घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।