रानीखेत: बार एसोसिएशन के लिए उपसचिव पद प्रत्याशी का नामांकन निरस्त, जानें

रानीखेत में बार एसोसिएशन चुनावों की प्रक्रया जारी है। प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में उप सचिव पद की प्रत्याशी द्वारा एआईवीई का प्रमाणपत्र नहीं उपलब्ध कराए जाने पर चुनाव समिति ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया, जबकि अध्यक्ष समेत अन्य सभी पांच पदों पर प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। आज बुधवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।

नामांकन पत्र सही पाए गए

बार एसोसिएशन चुनावों की प्रक्रिया के तहत  प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। अध्यक्ष पद पर हिमांशु बिष्ट और विजय प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष में ललित मोहन आर्या और शाकिर हुसैन, सचिव पद के लिए कुबेर सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष में नासिर हुसैन के नामांकन पत्र सही पाए गए।

नामांकन रद्द कर दिया गया

जबकि उपसचिव पद की प्रत्याशी जरीना उमर का नाम राज्य विधिक परिषद उत्तराखंड, नैनीताल द्वारा जारी मतदाता सूची में गलत अंकित पाए जाने और एआईवीई प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने पर चुनाव समिति ने उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। हालांकि अंकेक्षक (ऑडीटर) पद में दीपक चंद्र भगत का नाम भी विधिक परिषद नैनीताल जारी मतदाता सूची में गलत अंकित पाया गया। लेकिन दीपक भगत द्वारा एआईवीई परीक्षा परिणाम प्रमाणपत्र की छाया प्रति उपलब्ध कराए जाने पर चुनाव समिति ने उनका नामांकन वैध ठहराया गया।

16 जून को   होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन उपाध्याय व निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी के बाद 16 जून को मतदान होगा।