आज 05 जनवरी 2023 है। हर रोज हमारी जिंदगी कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष राशि आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई शेयर खरीदने या कही इन्वेस्ट करने के लिए शुभ हैं। इसलिए सोच-समझ कर कहीं इन्वेस्ट कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
वृषभ राशि आज का राशिफल
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और ज्यादातर समय परिवार के साथ हंसी-मजाक करते हुए बीतेगा। आपके भाई-बहन आपको कुछ सरप्राइज भी दे सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3
मिथुन राशि आज का राशिफल
छात्रों का पढ़ाई में मन नही लगेगा और वे अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ घूमने में ही व्यर्थ कर देंगे जिसका अहसास उन्हें बाद में होगा। इसलिये समय रहते संभल जाइए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
कर्क राशि आज का राशिफल
आज के दिन बाहर जाने से बचें और जितना हो सके घर पर रहे। सोशल मीडिया पर किसी मित्र की बात बुरी लग सकती हैं लेकिन उस पर ज्यादा ना सोचे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
सिंह राशि आज का राशिफल
आज आपका मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आप सभी को खुश रखने का भी प्रयास करेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
कन्या राशि आज का राशिफल
किसी चीज़ को लेकर झुंझलाहट हो सकती हैं इसलिये अपने मन को शांत रखे और बात करते समय दिमाग को ठंडा रखे। किसी से उलझने से बचे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
तुला राशि आज का राशिफल
यदि किसी बात को लेकर कुछ दिनों से परेशान हैं तो आज उसका हल मिल सकता हैं जिससे मन शांत होगा। सभी बाते बाहर कहने से बचे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि आज का राशिफल
अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव चल रहा हैं तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा और आपका पार्टनर आपसे खुश भी होगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 7
धनु राशि आज का राशिफल
दोपहर के समय सिर दर्द की शिकायत रह सकती है। किसी बात की चिंता सता रही हैं तो उसे किसी अपने के साथ साँझा करें, इससे आपका दिल हल्का होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
मकर राशि आज का राशिफल
अपने साथी के साथ कुछ समय बिताए और उन्हें अपने मन की बाते कहे। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा और किसी बात को लेकर मन में शंका हैं तो वह भी दूर होगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि आज का राशिफल
ऑफिस के काम में कम मन लगेगा और आपका पूरा ध्यान कल की प्लानिंग में रहेगा। शाम के समय कही बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मीन राशि आज का राशिफल
स्कूल के दोस्तों का साथ मिलेगा लेकिन आपके टीचर आपसे खुश नहीं होंगे। ऐसे में पूरी मेहनत करे और परीक्षा में अच्छे नंबर लेकर आए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2