सभी बैंको‌ को आरबीआई के जरूरी निर्देश, अब एटीएम से निकलेंगे यह रूपये भी, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आरबीआई ने बैंकों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

आरबीआई के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों से 100 रुपये और 200 रुपये करेंसी नोट्स की उपलब्धता बढ़ाने के आदेश दिए है। जिस पर कहा है कि एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को इन नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। इसके लिए आरबीआई की ओर से सभी बैंकों को सर्कूलर तक जारी कर दिया है। सर्कूलर में कहा कि अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोट तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालक (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें।

निकलने‌ चाहिए इतने रूपए

रिपोर्ट्स के मुताबिक जारी सर्कूलर के अनुसार 30 सितंबर, 2025 तक 75 प्रतिशत एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। इसके बाद 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए।