पढ़िए 05 अप्रैल (शुक्रवार) की सुबह की ताजा व टाॅप खबरें, राष्ट्रीय समुद्री दिवस 

👉 देश-विदेश की खबर

🔹अरुणाचल प्रदेश में 30 स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास को भारत सरकार सिरे से खारिज कर चुकी है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि नाम बदलने के प्रयास से इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा।

🔸 यूपी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी ग‍िरफ्तार, संद‍िग्‍धों में दो पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल

🔹नॉर्थ कोरिया ने वो खतरनाक हथियार बनाने में सफलता हासिल की है जो अब तक दुनिया के तीन ही देशों के पास है

🔸पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, यह राय केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नहीं बल्कि पूरे देश का है। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को तिरूवनंतपुरम में कही।

🔹 35.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। 

🔸गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 850 रुपये की तेजी के साथ 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

🔹लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया।

🔸पवई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कैंसर के इलाज के लिए स्वदेशी रूप से विकसित सीएआर टी-सेल थेरेपी की शुरुआत की।

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸Uttarakhand News:लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद उत्तराखंड में निकाय चुनावों का बिगुल भी बजने वाला है।

🔹Uttarakhand News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी हुंकार भरते हुए नजर आएंगे।

🔸Uttarakhand News: मोदी ने हर गरीब को दी पांच लाख की स्वास्थ्य सुविधा- जपी नड्डा

🔹Uttarakhand news: भारत निर्वाचन आयोग की मशीनरी ने टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नामांकन के दौरान घोषित फेसबुक आईडी से भिन्न अकाउंट के प्रयोग करने पर जारी किया गया है।

👉 खेल जगत की खबरें

🏏🏏 आईपीएल के पहले 10 मैचों के लाइव प्रसारण के लिए रिकॉर्ड 35 करोड़ दर्शकों ने भाग लिया: बार्क रिपोर्ट