पढ़िए 24 मार्च (रविवार) की सुबह की ताजा व टाॅप खबरें, विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस

👉 देश-विदेश की खबर

🔹वरिष्ठ भाजपा नेता एमके अजातशत्रु सिंह ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत सरकार के साहसिक फैसले की सराहना की।

🔸 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था।

🔹यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के गैया अंतरिक्ष दूरबीन ने दो प्राचीन तारों के बाहर निकलने का खुलासा किया है। इन्हें ‘शिव’ और ‘शक्ति’ कहा गया।

🔸प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलला की एक और मूर्ति बनाई

🔹 मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला,रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दोषियों को चुन-चुन कर मारेंगे।

🔸‘आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं करेगा भारत’

🔹महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI का बड़ा ऐक्शन, कोलकाता सहित कई ठिकानों पर रेड

🔸समुद्र में भारतीय नौसेना की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, सोमालिया तट से 35 लुटेरों को पकड़कर मुंबई पहुंचा INS कोलकाता

👉 उत्तराखंड की खबरें

🔸Uttarakhand News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने डमी छात्रों, अयोग्य को दाखिला देने के लिए देहरादून के ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल समेत देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है।

🔹Uttarakhand News: अधिकारियों ने छात्रों को पढ़ाया कानून का पाठ

🔸Uttarakhand News: सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, चार बंदियों को छोड़ दिया, 28 कल होंगे रिहा

🔹Uttarakhand news: आपदा के लिहाज से देश में सबसे अधिक संवेदनशील उत्तराखंड मौसम के सटीक तात्कालिक पूर्वानुमान की दिशा में आगे बढ़ा है।

👉 खेल जगत की खबरें

🏏🏏 विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए।