👉 देश-विदेश की खबर
🔹भारतीय वायुसेना के नए फाइटर जेट तेजस मार्क-1ए की पहली उड़ान कामयाब, बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ लैब में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा इसे किया डेवलप
🔸 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया
🔹लिंक्डइन अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने की तैयारी में, लिंक्डइन अपने प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
🔸गुजरात में बनासकांठा जिले के पालनपुर की एक सत्र अदालत ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को एक वकील को फंसाने के लिए नशीले पदार्थ रखने संबंधी 1996 के मामले में गुरुवार (28 मार्च ) को 20 साल जेल की सजा सुनाई।
🔹 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने राजनीति में वापसी की। वह मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
🔸एक्सिस बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बैंक के कई क्रेडिट कार्डधारक विदेशों में धोखाधड़ी वाले लेन-देन से प्रभावित हुए हैं।
🔹केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान पर भारत का कड़ा रुख; कहा- इस टिप्पणी का कोई औचित्य नहीं
🔸LS polls 2024: डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति, 140 करोड़ जनता नकार चुकी है, पीएम मोदी ने पोस्ट कर किया हमला
👉 उत्तराखंड की खबरें
🔸Uttarakhand News:नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या मामले पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार का दावा- दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है।
🔹Uttarakhand News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में औद्योगिक एरिया सिडकुल में ल्यूमिनस सोलर पैनल मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
🔸Uttarakhand News: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर से आए दो सवालों पर राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नों की एवज में सात अंक बोनस देने का निर्णय लिया है।
🔹Uttarakhand news: आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को भी डाक मतपत्र की सुविधा देने का निर्णय
👉 खेल जगत की खबरें
🏏🏏 आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग के अगले चक्र के लिए ग्रुप्स की पुष्टि कर दी है।