स्मॉल इंडस्टरीज डेवलपमेंट बैंक आफ इंडिया (SIDBI) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं । इच्छुक अभ्यर्थी आज यानी 4 मार्च से लेकर 24 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते है ।
100 पदों पर निकली भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार SIDBI ने कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी । बता दें कि अनारक्षित वर्ग के लिए 43 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 16 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 7 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 24 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 पद हैं ।
योग्यता व वेतनमाह
इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए । इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 70,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अन्य जानकारी आप अधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर प्राप्त कर सकते है ।