लद्दाख में युवाओं की भर्ती, सेना के साथ पोर्टर बनकर काम करेंगे इतने लद्दाखी वीर, जाने कब शुरू होगी प्रक्रिया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लद्दाख में सेना 400 पोर्टरों की भर्ती करेगी।

इतने पदों को भरा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया है कि सेना के 14 कोर मुख्यालय ने 2024 के लिए अपने पोर्टर भर्ती अभियान की शुरुआत की घोषणा कर दी है। बताया कि इसके तहत कारगिल, द्रास और बटालिक सेक्टर में 400 पदों पर भर्ती होगी। इसके तहत बटालिक से 150, कारगिल से 100 और द्रास से 150 उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। इस संबंध में 104 इंजीनियरिंग रेजिमेंट की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया जून 2024 में शुरू होगी। जिसमें भर्ती की निगरानी इन क्षेत्रों के रक्षा श्रम खरीद अधिकारियों द्वारा की जाएगी।