उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी और देहरादून जनपद की सीमा को जोड़ने वाले आस्था पथ और चंद्रभागा नदी पर पुल निर्माण का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
जी हां इसके लिए लगभग 150 मीटर लंबे बो-स्ट्रिंग पुल के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB) ने उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPDCCL) को इसकी कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। एक महीने के भीतर इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रभागा नदी पर करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से 75-75 मीटर के दो स्पैन वाला लगभग 150 मीटर लंबा बो-स्ट्रिंग पुल बनाया जाएगा। UIIDB की ओर से इसकी वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।