साइबर अपराधों के बढ़ते मामले चिंता का विषय, अभिनेता अक्षय कुमार ने की अपील, स्कूलों में बच्चों के लिए शुरू हो ‘साइबर पीरियड’

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ देश दुनिया में तेजी से साइबर अपराधों के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

साइबर अपराधों के बढ़ते मामले

छोटे बच्चों से लेकर बड़े‌ बुजुर्गों को यह साइबर ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर ठग रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने घर में हुई एक चिंताजनक घटना का भी खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साइबर अपराध का शिकार होते-होते बची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बारे में बताते हुए, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से स्कूलों में ‘साइबर पीरियड’ शुरू करने की अपील की है। कहा कि ‘महाराष्ट्र में, सातवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए हर हफ्ते ‘साइबर पीरियड’ होना चाहिए, जहां बच्चों को ऑनलाइन खतरों के बारे में जानकारी दी जाए।’

बताई घटना की जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी, जिसमें अजनबियों के साथ खेलने की सुविधा थी। बताया कि ‘जब वह खेल रही थी, तो अचानक एक संदेश आया, ‘क्या आप पुरुष हैं या महिला?’ मेरी बेटी ने उत्तर दिया, ‘महिला’। इसके बाद दूसरे खिलाड़ी ने पूछा, ‘क्या आप मुझे अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकती हैं?’ इसके बाद उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां को बताया। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की घटनाएं साइबर अपराध का हिस्सा हैं।’ इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए, अक्षय ने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध किया है।