पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों में लगी महंगाई की आग, जनता परेशान

देशभर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है। इससे आम जनता के जेब पर असर पड़ रहा है। आज फिर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से कोई राहत नहीं है।

पेट्रोल- डीजल के बढ़े दाम-

भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज रविवार 03 अप्रैल को फिर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहन ईंधनों के दामों में बढ़ोत्तरी की है। पेट्रोल के दाम 75 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।