अल्मोड़ा: नगर के माल रोड में बीच सड़क में खराब हुई रोडवेज बस, लगा लंबा जाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आए दिन रोडवेज बसों की खस्ताहल हालत से लोगों को काफी दिक्कते झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही जाम की समस्या भी बढ़ रही है।

रोडवेज बसों की हालत खस्ताहाल

आज नगर के मुख्य मार्ग चोघानपाटा में लंबे रूट की रोडवेज बस खराब हो गई। यह बस वर्कशॉप से चंडीगढ़ को जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड को आ रही थी। जो बस स्टैंड से कुछ दूरी पर ही खराब हो गयी। डेढ़ बजे यह बस अपने गंतव्य को जाती है। लेकिन इससे पहले दोपहर 01 बजे यह बस बीच सड़क में खराब हुई। अभी तक इस बस को कोई हिला नहीं पाया है। इससे लंबा जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कते झेलनी पड़ी है। रोडवेज बसों ने यात्रियों का दर्द बढ़ा दिया है। पहाड़ के किस मोड़ पर रोडवेज बस खराब हो जाए, इस बात का डर भी यात्रियों में बढ़ने लगा है। रोडवेज की खस्ताहाल हालत से आम जनमानस परेशान हो गए हैं। पुरानी और उम्र पूरी कर चुकी बसों में तकनीकी दिक्कत ने यात्रियों को बस में सफर करने पर सोचने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में बीच सड़क में भी बसों के खराब हो जाने जाम की समस्या बढ़ने के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कते झेलनी पड़ रही है।

शासन प्रशासन से मांग

इस संबंध में शासन प्रशासन से भी लंबे समय से मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सरकार को नई बसें सड़कों पर उतारने की जरुरत है। जिससे आम जनता को राहत मिल सके।