संयुक्त राष्ट्र परिषद (UNSC) में रूस को मिली हार, भारत ने भी नहीं डाले वोट, जाने

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। जिसको आज एक महीना हो चुका है। इससे हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं।

रूस को नहीं मिले वोट-

इसी बीच खबर सामने आई है कि अब संयुक्त राष्ट्र परिषद (UNSC) में भी रूस को हार मिली है। जिसने उसका मनोबल तोड़ दिया है। देर रात हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इसी बैठक में रूस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। रूस ने यूक्रेन में मानवीय मदद के लिए प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन बिना इसकी वजह बताए और इसी वजह से प्रस्ताव पर 15 में से 13 देशों ने वोट नहीं डाले, इसमें भारत भी शामिल था। प्रस्ताव के समर्थन से सिर्फ रूस और चीन ने वोट किया।