दुखद: बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने दुनिया को कहा अलविदा, पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से किया गया है सम्मानित

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार की कोकिला और लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है।

शारदा सिन्हा के निधन पर शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के हुलस में 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। शारदा सिन्हा काफी समय से बीमारी चल रहीं थीं। मंगलवार 05 नवंबर 2024 को दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान शारदा सिन्हा का निधन हो गया। 72 साल की उम्र में शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा को छठ के गीत गाने के लिए जाना जाता है‌। हर छठ के त्योहार पर उनके गीत खूब सुने जाते हैं। उनकी गायकी और संगीत के योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया है। शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार आज 7 नवंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।