एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते दिनों 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था।
बेटे की तेरहवीं के दिन मां ने भी तोड़ा दम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी। राजवीर सिंह जयपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर से परिवार टूट चुका था, कि अब परिवार में एक और दुखद घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। राजवीर की तेरहवीं के दिन ही मां ने भी दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेरहवीं के दिन ही राजवीर की मां, विजय लक्ष्मी चौहान के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। जिसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं विजय लक्ष्मी चौहान की मौत को लेकर परिवार वालों का कहना है कि वह बेटे बेटे के जाने का सदमा नहीं सह पाई। बेटे की अंतिम रस्में पूरी होने से पहले ही मां ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। परिवार ने नम आंखों से विजय लक्ष्मी चौहान का अंतिम संस्कार किया।