दुखद: ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय का निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक दुखद खबर सामने आई है। ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय (पीआरएस ओबेरॉय) का निधन हो गया है। पीआरएस ओबेरॉय ने भारत में होटल व्यवसाय को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी।

कई पुरस्कारों से सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन मंगलवार सुबह 94 साल की उम्र में हुआ। उन्हें 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा अन्य कई पुरस्कारों से उन्हें सम्मानित किया गया।