देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का वाराणसी में निधन हो गया है।
योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा ने दुनिया को कहा अलविदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शनिवार की रात को 128 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीएचयू अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बताया गया कि योग गुरु ने रात 8.30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन दिन से बीएचयू में भर्ती थे। योग गुरू पद्मश्री शिवानंद बाबा को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
आज होगा अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन के बाद उनका शव दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। जहां आश्रम पर शिष्यों ने बताया कि शिवानंद बाबा का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर आज (रविवार) को किया जाएगा।