SBI ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई, देखें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3515 पद, ओबीसी के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस के 817 पद, एससी के 1284 पद और एसटी के 748 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

यह है तिथि

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 दिसंबर निर्धारित की गई थी।